सहारनपुर, जून 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने सहारनपुर, नई दिल्ली और शकूरबस्ती के बीच एक्जाम स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें 13 जून से 17 जून तक विभिन्न तिथियों में संचालित की जाएंगी। रेलवे के इस निर्णय से हजारों परीक्षार्थियों को समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, परीक्षा अवधि के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत ट्रेन संख्या 04430 सहारनपुर-नई दिल्ली एक्जाम स्पेशल, 04429 शकूरबस्ती-सहारनपुर एक्जाम स्पेशल, 04428 सहारनपुर-शकूरबस्ती एक्जाम स्पेशल, 04427 शकूरबस्ती-सहारनपुर एक्जाम स्प...