मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर मंगलवार देर शाम से ही मुजफ्फरपुर जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी। रात 12 बजे के बाद जंक्शन परीक्षार्थियों से पट गया। पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर सहित आसपास के जिलों से पहुंचे हजारों परीक्षार्थी रातभर प्लेटफॉर्म, स्काईवॉक, एफओबी, सर्कुलेटिंग एरिया और एस्केलेटर शेड में डेरा डाला।जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर जल्दी रिपोर्टिंग को लेकर अभ्यर्थी मंगलवार रात से ही जंक्शन पहुंच गए। इधर, परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ, जीआरपी के साथ जिला पुलिस के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- परीक्षा के लिए रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...