प्रयागराज, मार्च 15 -- दरोगा भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के कारण कई ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच जनरल बोगी की तरह भर गए। यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। कानपुर से आने वाली कई ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। परेशान यात्रियों ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर और एक्स पर संदेश भेजकर शिकायत दर्ज कराई। कानपुर से आने वाली चौरी-चौरा एक्सप्रेस की स्लीपर बोगियों में भी भारी भीड़ रही। यात्री प्रिंस ने एक्स पर शिकायत करते हुए लिखा कि स्लीपर कोच को पूरी तरह जनरल बोगी बना दिया गया है। वहीं महाबोधि एक्सप्रेस से सफर कर रहे अशोक प्रसाद ने कहा कि स्लीपर कोच का हाल जनरल डिब्बों से भी बदतर हो गया है। बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस के यात्री अब्दुल अंसारी ने भी लिखा कि एसी बोगी तक में जनरल जैसी स्थिति बन गई है।रविवार शाम को प्रयागराज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.