कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर। शहर के विभिन्न केंद्रों से सहायक भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों ने ट्रेनों के रिजर्व कोचों में कब्जा कर लिया। मुस्तैद आरपीएफ, जीआरपी को रिजर्व कोचों से भीड़ को उतारने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह के समय आसपास के जिलों से ट्रेनों में सवार होकर आई भीड़ को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच झांसी, लखनऊ, प्रयागराज,फर्रुखाबाद रूटों से आई अधिकतर ट्रेनों से परीक्षार्थियों की भीड़ कानपुर सेंट्रल पहुंची। इसकी वजह से सिटी साइड के रास्ते पर पोर्टिको के बाहर जाम सा लगा। परीक्षार्थियों ने चौरीचौरा, आगरा इंटरसिटी, प्रतापगढ़ इंटरसिटी, लखनऊ मेमू, महानंदा, कालका मेल सहित 12-14 ट्रेनों में कब्जा किया। सबसे अधिक भीड़ ग्वालियर-बरौनी में कब्जा कर झांसी की ओर गई। शाम पॉली की परीक्ष...