सिद्धार्थ, अप्रैल 10 -- बांसी। सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर पुरैना बांसी में परीक्षाफल और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। रतन सेन डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. कालिका प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय में पढ़ाई के साथ अनुशासन और संस्कार का विकास होता है। इस मौके पर आदर्श प्रताप सिंह, अर्णव प्रताप सिंह, रेखा प्रजापति, प्रिंस, संदीप, संस्कृति, आराध्या पाण्डेय, अनमोल आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तिलक इंटर कॉलेज बांसी के पूर्व प्रधानाचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी, विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद पाठकसमेत आचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह, शुभनाथ पाण्डेय, लोकेश, सूर्य प्रकाश, दीनानाथ, उमेश, सरिता, शालिनी, छाया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.