मऊ, अप्रैल 16 -- मऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार की शाम को घोषित होते ही सफल परीक्षार्थियों तथा उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी परीक्षा का परिणाम जानने के लिए बेहद उत्सुक दिखे। वहीं कुछ छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को लेकर थोड़ा नाखुश भी दिखे। परीक्षा में शामिल हुई छात्राओं ने बताया कि सीबीएसई के परीक्षा परिणाम जानने को लेकर वह काफी उत्सुक थे। देर शाम परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं के मन में काफी ऊहापोह था। परीक्षाफल आते ही अच्छे नम्बर से पास छात्र-छात्राओं ने तो हिप-हिप-हुर्रे चिल्लाकर खुशी का इजहार भी किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई रिजल्ट यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं सेशन-एक का परिणाम जारी यह भी पढ़ें- सीबीएसई : द...