लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- लखीमपुर, संवाददाता। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में एबीवीपी लखीमपुर इकाई ने गुरुवार को श्रीराम चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने विद्यार्थियों की आवाज दबाने को बल प्रयोग किए जाने की निंदा की। विभाग संयोजक अजय पाण्डेय ने कहाकि विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। झारखंड में परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई दुर्भाग्...