परीक्षाओं में धांधली के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन
रांची, अगस्त 1 -- रातू, प्रतिनिधि। झारखंड में सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को प्रदर्शन किया। भाजयुमो रातू पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार साहू ने किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ज्ञापन में कहा गया कि जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में भारी अनियमितताएं हुई हैं। राज्य में पेपर लीक और परीक्षा माफियाओं द्वारा सीटों की बिक्री जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं। इन मुद्दों को लेकर पिछले छह दिनों से छात्र रांची में आंदोलनरत हैं। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.