सराईकेला, सितम्बर 4 -- सरायकेला। राज्य में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली और विसंगतियों, छात्रों पर हुए जुल्म को लेकर युवाओं और छात्र-छात्राओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत गैरेज चौक पर प्रदर्शन किया और झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। गैरेज चौक पर एकत्रित हुए आजसू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखे तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो, रोजगार के नाम पर ठगना बंद करो जैसे नारे लगाते हुए राज्य सरकार और परीक्षा आयोगों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जितनी भी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, उन ...