परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन
चक्रधरपुर, अगस्त 2 -- चक्रधरपुर। भाजपा चक्रधरपुर संगठनिक जिला द्वारा शनिवार को चाईबासा में झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और उपायुक्त को राज्यपाल के नाम एक मांगपत्र सौंपा और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। मांगपत्र में कहा गया है कि झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं जिससे राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने इन मामलों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- भर्ती परीक्षाओं में कथित घोटाला के खिलाफ भाजपाईयों ने सौंपा मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.