बहराइच, अगस्त 13 -- बहराइच, संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं व पेपर लीक व पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को महाराणा प्रताप चौक किसान पीजी कॉलेज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा की मांग उठाई। अभाविप के जनजातीय कार्य प्रांत संयोजक आदर्श शुक्ला ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा प्रश्नपत्र लीक होने से मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के हित प्रभावित होते हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस की ...