गढ़वा, अगस्त 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार, पेपर लीक, अनियमितता और सीटों की खरीद-फरोख्त के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कांके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापनभर्तियों में अनियमितताएं जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी के नेतृत्व में डीडीसी प्रेमलता मुर्मू को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जेपीएससी, जेएसएससी, उत्पाद सिपाही भर्ती, जेपीसीएल सहित कई भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के कारण राज्य के लाखों युवा-युवतियों का भवि...