गुड़गांव, जनवरी 11 -- गुरुग्राम। परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत करने के लिए गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों में एजुसेट के साथ-साथ पीएम ई-विद्या योजना के तहत पढ़ाई कराई जाएगी। इस व्यवस्था के तहत पहली से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों को अलग-अलग शैक्षिक चैनलों पर विषयवार वीडियो कक्षाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार पीएम ई-विद्या के अंतर्गत कुल 15 शैक्षिक चैनल उपलब्ध कराए गए हैं, जिन पर गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य जरूरी विषयों का कंटेंट प्रसारित किया जा रहा है। यह कंटेंट एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को बोर्ड और वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में सीधा लाभ मिल सके। एजुसेट और ई-विद्या के जरिए यह प्रसारण केबल व डीटीएच के माध्यम से घरों तक पहुंचेगा। वहीं स्कूलों में भी इन बॉक्सों के माध्यम से कक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.