गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में सोमवार से बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ये परीक्षाएं 25 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। विभाग की ओर से बताया गया है कि लिखित परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही स्कूलों में भेज दिए गए हैं, ताकि सभी स्कूलों में एक समान परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। वहीं मौखिक परीक्षाएं टैब (टैबलेट) के माध्यम से ली जा रही हैं, जिसमें विद्यार्थियों का मूल्यांकन डिजिटल तरीके से किया जा रहा है। जिले के सरकारी स्कूलों के करीब 40 हजार विद्यार्थी इन वार्षिक परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।सुशांत लोक स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल के शिक्षक दुष्यंत ठाकरान ने बताया कि विभाग द्वारा जार...