गुड़गांव, मार्च 6 -- - बाल वाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक करीब 80 हजार छात्र देंगे वार्षिक परीक्षागुरुग्राम, संवाददाता। निजी स्कूलों के बाद अब जिले के सरकारी स्कूलों में भी वार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 6 से 8वीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि बाल वाटिका से लेकर कक्षा 5 तक की परीक्षाएं 16 मार्च से 25 मार्च तक करवाई जाएंगी।सभी स्कूलों को परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान छात्रों को निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार विषयवार परीक्षा देनी होगी। कक्षा 6, 7 और 8 के लिए गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं निर्धारित ति...