अल्मोड़ा, फरवरी 1 -- बिजली के परीक्षण और कमीशनिंग कार्य के चलते रविवार को जिले के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था ने लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर दी, लेकिन दिन भर बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे। ठंड के मौसम में जिले में बिजली आपूर्ति सुचारू रह सके, इसके लिए ऊर्जा निगम की ओर से परीक्षण व कमीशनिंग कार्य किया जा रहा है। रविवार को पावर ग्रिड 220 केवी उपकेन्द्र पर 132 केवी बस बार के अंतिम परीक्षण व कमीशनिंग की गई। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कार्य किया गया। इससे अल्मोड़ा शहर से जुड़े क्षेत्र व लमगड़ा, दन्या, जैंती, हवालबाग, कोसी, जागेश्वर, सोमेश्वर, ताकुला, कौसानी, धौलादेवी, भैसियाछाना, सेराघाट, बाड़ेछीना, धौलछीना से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। कार्य चलने से दिन भर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। इ...