संतकबीरनगर, मार्च 17 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के दो केन्द्रों पर बुधवार से यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य समय से पूरा हो, किसी तरह की कोई गड़बड़ी न होने पाए। उत्तर पुस्तिकाओं को मानक के अनुसार और ठीक ढंग से हो इसको लेकर मंगलवार को दोनों केन्द्रों पर ड्यूटी में लगे डिप्टी हेड और परीक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण को डीआईओएस हरिश्चन्द्र नाथ ने भी संबोधित किया।डीआईओएस ने कहा कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना है। सभी कमरें में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं इससे निगरानी भी की जाएगी। लेकिन परीक्षक यह ध्यान रखें कि जल्दी मूल्यांकन खत्म करने अथवा अधिक कॉपी चेक करने के चक्कर में मूल्यांकन ठीक ढंग से न हो। एक-एक कॉपी की जांच पूरी गहनता से करें। इसके अला...