प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियां जांच रहे परीक्षकों को प्रतिदिन प्रति परीक्षक 25 रुपये जलपान के लिए भुगतान के आदेश दिए गए हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिवों को बुधवार को भेजे पत्र में लिखा है कि जिन मूल्यांकन केन्द्रों पर विगत वर्ष जलपान व्यय का भुगतान नहीं किया गया है, उनकी जांच के बाद कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कई शिक्षक नेताओं ने सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की है कि कुछ मूल्यांकन केन्द्रों पर परीक्षकों को जलपान की धनराशि का नियमानुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर सचिव ने सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि यदि किसी मूल्यांकन केन्द्र के लिए इस मद में अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता हो तो बजट संबंधी मां...