प्रयागराज, फरवरी 11 -- 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बोर्ड के पोर्टल पर कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोडयुक्त परिचय पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को 13 फरवरी तक कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सभी प्रधानाचार्य पोर्टल से कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में प्रिन्ट करेंगे। प्रधानाचार्य परिचय पत्र पर कार्यरत शिक्षकों के अंकित विवरण एवं फोटो को प्रमाणित कर संबंधित शिक्षक एवं स्वयं के हस्ताक्षर करेंगे। प्रधानाचार्य कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र पर संबंधित परीक्षा केन्द्र का नाम अंकित करने तथा उन्हें प्रतिहस्ताक्षरित करने के लिए डीआईओएस को देंगे। डीआईओएस दो प्रतियों में प्राप्त परिचय पत्र में से एक प्रति प्रतिहस्ताक्षरित कर ...