सीतामढ़ी, जून 3 -- परिहार विधायक गायत्री देवी का मोबाइल हैक फोटो गायत्री देवी नाम से।परिहार, एक संवाददाताहैकर्स ने परिहार की भाजपा विधायक गायत्री देवी का मोबाइल हैक कर लिया है। इस घटना की क्षेत्र में चारों तरफ चर्चा हो रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विधायक का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। विधायक के मोबाइल से व्हाट्सएप पर मैसेज किया जा रहा है। जिसमें हैकर्स पहले हेलो लिख कर भेज रहा है। फिर नीचे हैकर्स द्वारा लिखा जा रहा है कि एक छोटी सी हेल्प चाहिए। और इस तरह पैसे की डिमांड की जा रही है। यह भी पढ़ें- परिहार विधायक गायत्री देवी का मोबाइल हैक इस मामले में विधायक का पक्ष लेने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक पति व...