सीतामढ़ी, सितम्बर 28 -- परिहार। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश का असर सीमावर्ती परिहार में दिखने लगा है। प्रखंड में कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच रविवार को मरहा-हरदी नदी उफना गई। परवाहा से मुजौलिया जाने वाली मुख्य सड़क पर लहुरिया बाजार के पेट्रोल पंप के समीप एक से डेढ़ फीट बाढ़ का पानी चढ़ गया। वहीं मध्य विद्यालय के समीप भी सड़क पर पानी बह रहा है। भिसवा-मझौरा पथ पर भी करीब डेढ़ फीट पानी का तेज बहाव जारी हैं। इससे इन सड़कों से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। क्षेत्र के लहुरिया, बारा, खुरसाहा, जगदर, महुआवा, फुलहट्ट, विशनपुर व परसा के सरेह में भी पानी फैल गया हैं। निचले इलाके के खेतों में पानी भरने से कई जगह खड़ी फसल डूब गई हैं। लगातार पानी में रहने से पौधों के सड़ने और फसल की गुणवत...