परिहार थाने की हाजत से पच्चीस हजार का इनामी बदमाश फरार
सीतामढ़ी, जून 29 -- रमेश कुमार परिहार। परिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश प्रभु भगत हाजत में बने शौचालय का रोशनदान तोड़कर भाग निकला। परिहार पुलिस ने रविवार की शाम उसे एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे परिहार थाने के हाजत में रखा गया था।
कुख्यात बदमाश की पहचान कुख्यात प्रभु भगत परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव का निवासी है और उसके विरूद्ध जिले के कई थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है। पुलिस मुख्यालय की ओर से पूर्व में ही प्रभु भगत के ऊपर 25 हजार रुपये की इनाम की भी घोषणा की गयी है। उसके फरार होने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। एएसपी सह सदर एसडीपीओ टू आशीष आनंद के नेतृत्व में विशेष टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी अमित रंजन उसके हाजत फरार होने की पुष्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.