गढ़वा, अप्रैल 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत परिहारा गांव के बर टोला स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत की गई। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। मौके पर सभी ने हर हफ्ते हनुमान चालीसा पाठ और संस्कृति संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना से हुई। उसे अमित, निशा और रौशनी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने संपन्न कराया। उसके बाद सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया। उससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उक्त अवसर पर पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि आज के समय में अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं की जानकारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना अत्यंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.