सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- डुमरा। परिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक अंतरजिला शातिर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बक्सर जिले का रहने वाला बताया गया है। मामले में परिहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार, ग्राम-पोस्ट एवं थाना इंदौर, जिला बक्सर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद हथियार एवं कारतूस को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ परिहार थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हथियार रखने के उद्देश्य और उसके संभावित आपराधिक संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, छह सितंबर को परिहार थाना क्षेत्र में...