रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरस्पीड में 30 वाहनों और बिना हेलमेट पर 20 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही 80 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा, गणेश जोशी, परिवहन आरक्षी रवि क्यूरा, डिंपल सिंह, गौरव सिंह, चालक पूरन सिंह बिष्ट शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...