बुलंदशहर, जनवरी 28 -- ककोड़। परिस्थितियां कैसी भी हों, भारतीय महिलाओं को सीता मैया के आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके जैसा आचरण करना चाहिए। वहीं पुरुषों को भी स्वामी विवेकानंद जैसा चरित्रवान होना चाहिए। ये बातें बुधवार को झाझर के इनायतपुर रोड़ स्थित फॉर्म हाउस में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संभव इंटरनेशनल फाउंडेशन की धर्म गुरु संस्थापक साध्वी प्रज्ञा भारती ने कही। सम्मेलन को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि हमें जाति-पाति,ऊंच नीच से उठकर सिर्फ हिन्दू होने की बात कहनी चाहिए। सम्मेलन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौतमबुद्धनगर के जिला प्रचारक नेमपाल सिंह, नोएडा विभाग के शारीरिक प्रमुख अनुज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक महेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पंचायत...