लोहरदगा, अगस्त 29 -- लोहरदगा, संवाददाता।रांची में 30 अगस्त को प्रस्तावित आदिवासी महाजुटान रैली को लेकर लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने प्रेस कान्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि रैली ईसाई संगठनों द्वारा प्रायोजित है और इसका उद्देश्य प्रस्तावित परिसीमन बिल का विरोध करना है। अनिल उरांव ने कहा कि परिसीमन से सरना आदिवासियों का विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों के नाम पर मिलने वाले आरक्षण का लाभ ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा लिया जा रहा है। उन्होंने सरना समाज से रैली के उद्देश्य को समझने और किसी भी तरह के षड्यंत्र के प्रति जागरूक रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- आदिवासी बचाओ महारैली मूल आदिवासियों को छलने-ठगने की सुनियोजित साजिश: छोटेलाल रामचंद्र गिरि ने कहा कि संसद में विधेयक पारित ...