अररिया, मई 4 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। डिजिटल मैप के कारण उत्पन्न परिसीमन संकट से राजस्व ग्राम किरकिचिया, बिनोदपुर एवं ढोलबज्जा में कार्यरत शिक्षक इन दिनों काफी परेशान हैं। इस समस्या को लेकर सोमवार को किरकिचिया पंचायत सरकार भवन में शिक्षकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से पहल करने की मांग की गई। बताया गया कि भारत की जनगणना 2017 के तहत मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य 2 मई से 31 मई 2026 तक निर्धारित है। इस कार्य के लिए शिक्षकों की तैनाती की गई है तथा गणना के लिए डिजिटल मैप उपलब्ध कराया गया है। लेकिन यह डिजिटल मैप वर्तमान परिसीमन के दायरे में फिट नहीं बैठ रहा है, जिससे गणना कार्य में गंभीर कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। बैठक में मौजूद शिक्षकों ने बताया कि डिजिट...