रांची, जून 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। प्रस्तावित परिसीमन-2027 को लेकर आदिवासी छात्र संघ व राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय अध्यक्ष (आदिवासी छात्र संघ) सुशील उरांव के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की, कि झारखंड में लोकसभा व विधानसभा सीटों के पुनर्निर्धारण के लिए 1971 की जनगणना और परिसीमन को आधार बनाया जाए व संविधान की पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। बाबूलाल मरांडी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को संसद, गृह मंत्रालय और परिसीमन आयोग के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में विद्यासागर केरकेट्टा, मनोज उरांव, राजू उरांव, विवेक तिर्की सहित अन्य छात्र नेता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...