गुमला, अगस्त 10 -- गुमला, संवाददाता। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने सोमवार को चैनपुर-गुमला दौरे के क्रम में कहा कि आगामी परिसीमन में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आदिवासी समाज से एकजुट होकर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली का होगा आयोजनआदिवासी एकता महाजुटान का आयोजन उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में सुबह 11 बजे से आदिवासी एकता महाजुटान आयोजित होगा।उन्होंने कहा कि वर्ष 2002-08 की परिसीमन प्रक्रिया में झारखंड की अनुसूचित जनजाति आरक्षित विधानसभा सीटों को 28 से घटाकर 22 करने का प्रस्ताव आया था, लेकिन विरोध के बाद इसे लागू नहीं किया गया। अब फिर परिसीमन की प्रक्रिया प्रस्तावित है, इसलिए समा...