रांची, जुलाई 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के सामाजिक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल रविवार को राज्य अतिथि गृह में एआईसीसी झारखंड प्रभारी के. राजू से मिले। इस दौरान प्रस्तावित लोकसभा-विधानसभा परिसीमन के संदर्भ में झारखंड के आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की सुरक्षा को लेकर वार्ता की। नेतृत्व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की है और आगामी परिसीमन प्रक्रिया में भी यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित किसी भी विधानसभा व लोकसभा सीट में कमी न हो। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक शशि पन्ना ने कहा कि यदि भविष्य में परिसीमन के दौरान आदिवासी आरक्षित सीटों ...