नई दिल्ली।, नवम्बर 27 -- केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान सरकार महिला आरक्षण और उससे जुड़ा परिसीमन विधेयक लाने की तैयारी में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार ने इसके लिए जरूरी बहुमत का जुगाड़ कर लिया है। इस सबके बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका का भी बयान सामने आया, जिसने विपक्ष पर भी हमला किया है। उनका कहना है कि इस मामले पर भाजपा का स्टैंड तो साफ है, लेकिन देश को विपक्ष पर भी नजर रखनी होगी। रांका ने एक्स पर किए एक पोस्ट में लिखा, ''30 नवंबर को पूरा देश संसद की कार्यवाही पर पैनी नजर रखेगा। महिला आरक्षण विधेयक पर सरकार का मत है कि सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। इसकी आड़ में सरकार चुनावी सीमाओं में फेरबदल करना चाहती है। इसके जरिए उन राज्यों में सीटों की संख्या जरूरत से ज्यादा बढ़ाई जा सकती है, जो जनसंख्या...