नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- संसद सत्र से पहले एक बार फिर परिसीमन मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया गठबंधन खुद को एकजुट रखने का प्रयास कर रहा है, वहीं केंद्र सरकार भी इस विधेयक को पारित कराने की हर मुमकिन कोशिश कर सकती है। बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र जल्द ही बुलाए जाने की संभावना है। इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने से जुड़े प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन पर विचार किया जा सकता है। इस संशोधन के तहत परिसीमन के माध्यम से लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव है। कांग्रेस रणनीतिकार मानते हैं कि इंडिया गठबंधन अपने पुराने रुख पर कायम है। विपक्षी गठबंधन का कहना है कि लोकसभा की 543 सीट को अगले 25 सालों तक सीमित रखा जाए। साथ ही लोकसभा में इस संख्या के आधार पर ही 2029 के चु...