नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Monsoon Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार संसद के आगामी मॉनसून सत्र में अपनी अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा के लिए तैयार दिख रही है। सरकार इस सत्र में देश के राजनीतिक ढांचे को बदलने वाले कुछ बेहद महत्वपूर्ण संवैधानिक संशोधन विधेयक दोबारा पेश कर सकती है। इनमें एक देश, एक चुनाव (One Nation, One Election) और राज्यों में सीटों के पुनर्निर्धारण यानी कि परिसीमन विधेयक शामिल है। ये साधारण विधेयक नहीं हैं, इसलिए इन्हें सामान्य बहुमत के सहारे पास नहीं कराया जा सकता है। संविधान संशोधन के लिए संसद में दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है। इसकी वजह से लोकसभा में हर एक सांसद का वोट, रिक्त सीटें और राजनीतिक दलों के बदलते समीकरण बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं।क्यों है मोदी सरकार के लिए अग्निपरीक्षा? संविधान में स...