परिसीमन पर राज्य में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय
रांची, जुलाई 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में प्रस्तावित लोकसभा- विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन (डिलिमिटेशन) के संभावित प्रभावों से बचाव को लेकर बुधवार को रांची में बैठक हुई। इसमें आदिवासी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों ने रणनीति बनाई। बैठक में सर्वसम्मति से राज्यव्यापी जनजागरण अभियान चलाने और अगस्त में रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें सभी 24 जिलों से आदिवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य में जिला समन्वयक, जिला प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर गांव-गांव तक जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। राष्ट्रपति को भी ज्ञापन सौंपने का निर्णय हुआ। बैठक में बंधु तिर्की, रमा खलखो, शशि पन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.