सहरसा, अगस्त 8 -- सौरबाजार/सोनवर्षा राज, हिटी। राज्य में पंचायत चुनाव परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कराए जाएंगे। यह बाते सहरसा में विभिन्न जगहो पर आयोजित स्वागत समारोह दौरान बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कही। उन्होंने कहा कि पहले पंचायतों का परिसीमन होगा, इसके बाद नए आरक्षण रोस्टर का निर्धारण किया जाएगा और फिर चुनाव आयोग पंचायत चुनाव की घोषणा करेगा। चुनाव की संभावित तिथि के संबंध में उन्होंने कहा कि इसकी समय-सीमा तय करने का अधिकार केवल राज्य चुनाव आयोग के पास है तथा सरकार आयोग को हरसंभव सहयोग दे रही है। मधेपुरा यात्रा के दौरान गुरुवार को मंत्री दीपक प्रकाश सौरबाजार प्रखंड के समदा गांव पहुंचे, जहां पार्टी नेता रोशन राजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-माला, बुके और अंगवस्त्र भेंट कर उनका जोरदार...