परिसीमन के बाद पंचायत चुनाव की होगी घोषणा: मंत्री
खगडि़या, सितम्बर 14 -- बेलदौर, एक संवाददाता पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार को बताया कि बिहार में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान परिसीमन के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखें घोषित कर सकता है। पंचायती राज मंत्री बेलदौर प्रखंड के तेलिहार पंचायत पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री के काफिले का स्वागत बीपी मंडल पुल पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह और उनके समर्थक दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया। इस काफिले में रालोमो के प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, राष्ट्रीय सचिव विराट कुशवाहा और अंगद कुशवाहा भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- Banka News: पंचायत सरकार भवन बनेगा गांवों का मिनी सचिवालय: मंत्री दीपक प्रकाश इससे पहले खगड़िया में पार्टी के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.