देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर प्रतिनिधि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने शुक्रवार को देवघर व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश ने न्यायालय कक्ष सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के न्याय सदन स्थित कार्यालय का भी जायजा लिया। उनके साथ झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा एवं डिप्टी रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल नीलेंदु शरण भी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में देवघर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं क्षेत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा समेत जिला अभिषेक सेवा प्राधिकार के सचिन संदीप निशित बारा समेत अन्य उपस्थित थे। व्यवहार न्यायालय आगमन पर जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भी मुख्य न्यायाधीश से भेंट कर बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर मुख्य न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय परिसर को देखकर संतोष ...