परिसर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, दीवारों पर होगी फेंशिंग
महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहवास के फौजदरजोत गांव स्थित बुद्ध-आंबेडकर मूर्ति परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा दीवारों पर फेंशिंग कराई जाएगी, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।शनिवार को परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं की उंगलियां क्षतिग्रस्त मिलने के बाद ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने आक्रोश जताया था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया था। तत्काल खंडित अंगुलियो को ठीक कराया था। एसओ गौरव सिंह ने परिसर की निगरानी बढ़ाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने और चारदीवारी पर फेंशिंग कराने का निर्णय लिया है। इससे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.