अल्मोड़ा, फरवरी 19 -- अल्मोड़ा। एसएसजे में छात्रों ने निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आक्रोशित छात्रों ने गुरुवार को परिसर निदेशक का घेराव कर विरोध जताया। इसके बाद छात्रों ने कार्यालय में ताला भी जड़ दिया। परिसर प्रशासन का पुतला फूंक निर्माण कार्यों के जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को आक्रोशित छात्र परिसर निदेशक कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंच निदेशक का घेराव किया। उचित आश्वासन नहीं मिलने पर छात्रों का आक्रोश भड़क उठा। छात्रों ने परिसर निदेशक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इसके बाद परिसर के प्रांगण में प्रशासन का पुतला भी फूंका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...