संतकबीरनगर, मार्च 8 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन धनघटा की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अध्यक्ष दिलीप राय और महामंत्री मिठाई लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तहसील परिसर में बिना पंजीकरण के वकालत कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि तहसील परिसर में विधि व्यवसाय कर रहे सभी अधिवक्ता आगामी 14 मार्च तक अपना अनिवार्य रूप से पंजीकरण करा लें। निर्धारित तिथि के बाद भी यदि कोई बिना पंजीकरण या अवैध तरीके से वकालत करता पाया गया, तो उसे परिसर छोड़ना होगा। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तहसील बार कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित व्यक्ति की होगी।बैठक में फरवरी माह के दौरान अधिवक्ता पत्रों की बिक्री का लेखा-जोखा भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.