लखनऊ, जून 14 -- उप्र लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ ने रविवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र लिखकर खाली पद भरने की मांग की है। अन्तरिक लेखा परीक्षा निदेशालय के अधीन लेखा परीक्षक के 301 पद, सहायक लेखाकार के 2426 पद, वरिष्ठ लेखा परीक्षक के 661 पद, लेखाकार के 5176 पद स्वीकृत है, जिसमें केवल 30 फीसदी ही कर्मी कार्य कर रहे। परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि आयोग जल्द से जल्द खाली पद भरें, ताकि विभागों में कर्मचारियों की कमी को दूर हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...