मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद में मंगलवार को व्यवसायियों की सुविधा को देखते हुए राज्यकर के संयुक्त आयुक्त कार्यालय ने दूसरे पेशाकर शिविर लगाया। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 54 व्यवसायियों ने अपना पेशाकर जमा कराया। इसमें विभाग को कुल 1,35,000 राजस्व की प्राप्ति हुई। परिषद की ओर से परिषद अध्यक्ष श्याम सुन्दर भीमसेरिया, सज्जन शर्मा, राजीव केजरीवाल ने व्यवसायियों को पेशाकर जमा करवाने में मदद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...