परिषद ने 21 निजी अस्पतालों को दिए नोटिस, होंगे सील
मेरठ, अगस्त 18 -- मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आवास एवं विकास परिषद ने आवासीय भवनों में संचालित निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिषद ने सोमवार को शास्त्रीनगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे 21 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस में एक सप्ताह के अंदर अस्पतालों को बंद करने और मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करने कहा गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो परिषद की ओर से सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। परिषद अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने आवासीय क्षेत्र में सभी तरह की व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करने के आदेश दिए हैं। इस क्रम में शास्त्रीनगर आवासीय योजना संख्या 7 में संचालित हो रही अस्पतालों को भी नोटिस देना शुरू कर दिया है। सोमवार को 21 अस्पतालों को नोटिस भेज दिए गए हैं। नोटिस में अस्पतालों को एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.