रुडकी, जुलाई 1 -- भगवानपुर। भारत विकास परिषद की मां चूड़ामणि शाखा ने राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के पावन अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे क्षेत्र के कई प्रमुख चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस दौरान परिषद के प्रांतीय व स्थानीय पदाधिकारियों ने डॉक्टरों के समर्पण भाव की सराहना की। बुधवार दोपहर मां चूड़ामणि शाखा के अध्यक्ष पुष्पराज चौहान और प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग के नेतृत्व में परिषद की टीम कस्बा भगवानपुर पहुंची। टीम ने डॉ. अरुण सैनी और डॉ. मोहित को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- रोटरी दून विकास ने डॉक्टरों को नवाजा यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स डे पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस और वन मह...