हरदोई, मार्च 29 -- हरदोई। भारत विकास परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव मोहन अवस्थी ने कहा कि परिषद को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता होगी। समाज के निर्बल और असहाय वर्ग को अधिक से अधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जेके पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं प्रबंधक अवस्थी ने पदभार संभालने के बाद परिषद के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि संगठन के कार्यों में और अधिक निखार लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में सेवा कार्यों को विस्तार देने के साथ बुद्धिजीवी व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ समय-समय पर बैठक कर समाज हित में योजनाएं बनाई जाएंगी।उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और जेल बंदियों की सहायता भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जल्द ही परिषद की जिला इकाई का गठन कर शपथ ग्रहण समार...