अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़। भारत विकास परिषद ब्रज उत्तर प्रांत का प्रांतीय दायित्व ग्रहण कार्यक्रम रविवार को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल रामघाट रोड पर आयोजित किया गया। इस दौरान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संरक्षक केशव गुप्ता, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. राजेश पालीवाल, प्रांतीय संरक्षक डॉ. दिव्या लहरी, रजनी कुंतेल, अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, प्रांतीय महासचिव प्रभात वार्ष्णेय, रजनीश ने किया। सम्मान समारोह के तहत सत्र 2025-26 में ब्रज उत्तर प्रांत की सभी शाखाओं के किए गए कार्यों के आधार पर उनका सम्मान किया दिया किया गया, जिसमें प्रणाम शाखा एटा को सबसे ऊर्जावान शाखा से सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. राजेश पालीवाल ने प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में संजीव वार्ष्णेय, प्रांतीय महासचिव के रूप में प्रभात...