गया, जुलाई 9 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को नूतन-पुरातन कार्यकर्ता मिलन समारोह व संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में मिलन समारोह व ' विद्यार्थी परिषद : एक आंदोलन, देश के लिए ' विषय पर संगोष्ठी हुई। बतौर मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप सिंह शेखावत ने कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक व्यापक जनआंदोलन है। पिछले 79 वर्षों से परिषद ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ छात्र शक्ति को संगठित करने, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने, छात्र हितों की रक्षा करने व समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। यह भी पढ़ें- ऊर्जावान व जागरूक होता है छात्र समाज: कन्हैया उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने हर चुनौतीपूर्ण समय में समाज के साथ खड़े होकर अ...