पलामू, फरवरी 3 -- मेदिनीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीएलए कॉलेज के नए प्रभारी प्राचार्य डॉ श्रवण कुमार का स्वागत किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए आशा व्यक्त की है कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। साथ ही यह भी विश्वास जताया गया कि जिस प्रकार उन्होंने पूर्व में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, उसी प्रकार प्रभारी प्राचार्य के रूप में भी वे अपने कार्यकाल को सफल बनाएंगे। प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा, प्रदेश खेलो भारत संयोजक विपिन यादव, विभाग संयोजक रामा शंकर पासवान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्कर्ष तिवारी, नगर मंत्री किसलय दुबे, नगर सह मंत्री अमन पांडेय, नगर कार्यालय मंत्री अभय पांडेय समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे। फोटो-16-जीएलए कॉलेज के नये प्रभारी प...