कानपुर, मार्च 25 -- सरसौल। कंपोजिट स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव अभ्युदय का रंगारंग आयोजन हुआ। बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नवरात्र से जुड़ी देवी की झांकी, काली माता का नृत्य व अन्य प्रस्तुतियों से बच्चों ने जमकर तालियां बटोरीं। मोबाइल के अधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान को नाटक के माध्यम से बताकर सभी को बड़ा संदेश दिया। रानू शुक्ला, विजय श्रीवास्तव, वेद त्रिपाठी, किरन श्रीवास्तव, अंजली, राममनोहर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...